वायरल न्यूज़

VIDEO: बिल्डिंग में अचानक हुई 'भूत' की एंट्री, कैमरे में कैद हुआ होश उड़ाने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 1, 2024, 12:14 PM IST

Video Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड रात तीन बजे एक ऐसे शख्स की एंट्री कराता है जो कैमरे में नजर ही नहीं आता है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Image

लोगों को हैरान कर रहा है ये वीडियो। (Photo/X.com)

Video Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हमें बहुत हंसी आती है तो कई बार होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें एक शख्स रात तीन बजे बिल्डिंग में एंट्री लेता है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड उससे बात करता है और अंदर जाने की अनुमति देता है। मगर हैरानी होगी कि सीसीटीवी कैमरे में सिक्योरिटी गार्ड तो नजर आता है मगर उसके अलावा कोई और नजर नहीं आता है।

कैमरे में कैद हुआ 'भूत'शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सिक्योरिटी गार्ड बिल्डिंग के एंट्री गेट पर लगे काउंटर पर बैठा है। वीडियो रात तीन बजे का है इसलिए इसमें कोई अन्य शख्स भी नजर नहीं आता है। सिक्योरिटी गार्ड आराम से बैठा है कि तभी उसे कोई आहट सुनाई दी। इसमें गार्ड को सामने एक शख्स दिखाई देता है। वो कुर्सी से उठकर उसके करीब पहुंचता है और लाइन डिवाइडर हटाकर अंदर जाने की अनुमति देता है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि सिक्योरिटी गार्ड को शख्स तो नजर आता है, मगर वो कैमरे में कैद ही नहीं होता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

नेटिजन्स ने कैमरे में नजर ना आने वाले शख्स को भूत बताया है। माना जाता है कि भूत को कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता है। बिल्डिंग में 'भूत' की एंट्री करने के दावे के साथ ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @crazyclipsonly नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article