वायरल न्यूज़

91 देशों की यात्रा, 1.3 करोड़ रुपए हुए खर्च, तब जाकर इस जगह मिला दुनिया का सबसे खराब शौचलाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 12:27 PM IST

Ajab Gajab News: एक ब्रिटिश ब्लॉगर ने दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढने के लिए 91 से ज्यादा देशों की यात्रा की। इतना ही नहीं उन्होंने करोड़ों रुपए भी खर्च किए हैं।

Image

दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटिश ब्लॉगर ने ढूंढा दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट
  • कजाकिस्तान में मिला सबसे खराब टॉयलेट
  • शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है

Ajab Gajab News: आमौतर पर लोग अच्छी और जरूरतों की चीजों को ढूंढने के लिए समय पर और पैसे खर्च करते हैं। लेकिन, एक शख्स ऐसा है जिसने 91 देशों की यात्रा करके दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढा है। हैरानी की बात ये है कि शौचालय को ढूंढने के लिए शख्स ने 1.3 करोड़ रुपए भी खर्च कर दिए। इस बात हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, या फिर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सबसे खराब शौचालय को ढूंढने वाला का नाम ग्राहम है, जो एक ब्रिटिश ब्लॉगर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खराब शौचालय ढूंढने के लिए उन्होंने 90 से अधिक देशों यानी 1.2 लाख किलोमीटर की यात्र की। इसके लिए उन्होंने पानी की तरह पैसे बहाते हुए 150,000 पाउंड यानी 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना कुछ करने के बाद उन्हें तजाकिस्तान में दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट मिला। उन्होंने कहा कि ये टॉयलेट इतना खराब है, जिसे देखकर तो लोगों को उल्टी तक हो जाए।

दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट

ग्राहम ने बताया कि जो लोग इस शौचालय का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सुखाए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसकी कपड़े की दीवारों का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में किया जाता है। 'टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर' नामक अपनी किताब में ग्राहम ने बताया कि उन्होंने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया। किताब में उन्होंने 36 शौचालयों को शामिल भी किया है। लिस्ट में चीन और बांग्लादेश का भी एक-एक सार्वजनिक शौचालय है। अब उनकी इस खोच की हर तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग तो सच्चाई जानकर हैरान भी हैं और कईयों को इस पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article