वायरल न्यूज़

Video: विदाई के समय ससुराल जाने में नाटक कर रही थी दुल्हन, घरवालों ने 'कचरे' की तरह उठाकर फेंका!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:38 PM IST

Dulhan Funny Video: इस वीडियो में विदाई के समय एक दुल्हन का बहुत ही फनी रूप देखने को मिलेगा। इसके बाद आप अपना पेट पकड़कर खूब हंसेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की शादी के बाद विदाई हो रही है। हालांंकि, दुल्हन अपने ससुराल जाने में आनाकानी कर रही है।

Image

दुल्हन का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो में देखें दुल्हन का बेहद ही अजीब रूप
  • जोर-जोर से चिल्लाती जा रही थी दुल्हन
  • ससुराल भेजने को उतावले थे घर वाले

Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि विदाई के समय कुछ दुल्हनें काफी रोती हैं। वहीं कुछ दुल्हन ऐसी होती हैं, जो ज्यादा रोती नहीं हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। इस वीडियो में दुल्हन की विदाई देखी जा सकती है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे।

वीडियो देखकर पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे

वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो लोगों को जमकर हंसा रहा है। आपको इस वीडियो में विदाई के समय एक दुल्हन का बहुत ही फनी रूप देखने को मिलेगा। इसके बाद आप अपना पेट पकड़कर खूब हंसेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की शादी के बाद विदाई हो रही है। हालांंकि, दुल्हन अपने ससुराल जाने में आनाकानी कर रही है। इसके बाद घर के लोग उसे हाथ और पैर पकड़कर जबरन ससुराल पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान दुल्हन जोर-जोर से रोती रहती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दुल्हन खूब जोर-जोर से रो-बिलख रही है। वह अपने घर से दूर जाने के लिए कतई तैयार नहीं है। इस दौरान उसका रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। दूसरी तरफ ससुराल वाले बार-बार विदाई करने को बोल रहे थे। अंत में थक-हारकर घर वाले दुल्हन को किसी सामान की तरह उठाकर गाड़ी में बिठाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बजता सुनाई दे रहा है। जो माहौल को काफी फनी बना रहा है। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो देखकर लोगों को बहुत मजा आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article