वायरल न्यूज़

Video: बारात हुई लेट तो टूट गया दुल्हन के सब्र का बांध, बिना दूल्हे के कर डाला ऐसा, देखते रह गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 3, 2023, 01:02 PM IST

Dulhan Ka Video: जब तक बारात आ नहींं जाती है, दुल्हन तैयार होकर बैठी रहती है। उसके पास कोई काम नहीं होता है। इस वीडियो में भी यही देखा जा सकता है। हालांकि, दूल्हे का इंतजार करते-करते दुल्हन के सब्र का बांध टूट जाता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन
  • टूटा दुल्हन के सब्र का बांध
  • बिना दूल्हे के करने लगी ऐसा काम

Dulhan Ka Video: भेल ही इन दिनों देश में शादियों का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। शादियों के ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा या दुल्हन से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक खूबसूरत दुल्हन से जुड़ा है। इस वीडियो में बारात आने में लेट होने पर दुल्हन के सब्र का बांध टूट जाता है। इसके बाद वह जो करती है, उसे लोग देखते रह जाते हैं।

दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

आप सभी जानते हैं कि जब तक बारात नहींं आ जाती है, दुल्हन तैयार होकर बैठी रहती है। उसके पास कोई काम नहीं होता है। जिस समय शादियों का सीजन चल रहा होता है और बारात दूर से आनी होती है तो दूल्हे को आने में लेट हो जाता है। इस कारण जयमाला भी देरी से होता है और सारी रस्मों में भी देरी हो जाती है। अक्सर यही होता है कि शादी हो जाने के बाद ही दूल्हा-दुल्हन को खाना नसीब होता है। इस वीडियो में भी यही देखा जा सकता है कि बारात आने में लेट होता है और दुल्हन भूख कंट्रोल नहीं कर पाती है। देखें वीडियो-

इसके बाद वह पहले अपनी पेट-पूजा करती है। इसके बाद ही आगे के रीति-रिवाजों के बारे में सोचती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने ब्राइडल रूम में ही तरह-तरह के स्नैक्स मंगवा लिए हैं। वह तैयार होकर बैठी है और बहुत ही चाव से स्नैक्स खाती नजर आ रीह है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'सॉरी, मैं फूडी बहू हूं और मेरे ससुराल वाले यह पसंद करते हैं।' वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दुल्हन को खूब सारा प्यार भी मिल रहा है। वीडियो को the_streetfood_center नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article