वायरल न्यूज़

खुद की शादी में बेवफा हो गया दूल्हा, स्टेज पर ही कर लिया लड़की को किस, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 23, 2024, 07:53 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक लड़की अचानक दूल्हे के करीब में आकर बैठ गई। मानो वो दूल्हे से मजाक करने आई हो, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी।

Image

दुल्हन के सामने लड़की को किस करने लगा दूल्हा। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जो स्टेज पर आराम से बैठे हैं। दोनों को करीबी मेहमान विवाह की बधाई देने पहुंच रहे हैं। मगर इस बीच कैमरे में ऐसा नजारा कैद हो गया जिसकी कल्पना भी शायद ही किसी ने की होगी। खुद दुल्हन को समझ नहीं आया कि उसने क्या देख लिया।

बेवफा हो गया दूल्हा

वायरल हो रहे वीडियो को शुरुआत से देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर हैं। दोनों आराम से मैरिज चेयर पर बैठे हैं और पीछे करीबी लोग खड़े हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक एक लड़की एंट्री से सबकुछ बदल गया। इसी लड़की की वजह से दूल्हा बेवफा हो गया। दरअसल दुल्हन की सहेली को देखकर दूल्हा फिसल गया। इसमें देखेंगे कि दुल्हन की सहेली दूल्हे से मजाक करती है। वो उसके करीब बराबर में बैठ गई और इसी बीच हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि दुल्हन की सहेली बराबर में आकर बैठी ही थी कि तभी दूल्हे ने उसे किस कर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था कि जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। खुद दूल्हे के पीछे खड़े मेहमान भी ये नजारा देख हैरान रह गए। इधर दुल्हन भी अपनी आंखों के सामने ऐसा होता देख खूब गुस्सा करती है। मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article