वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के इस वीडियो में दिखा कुछ ऐसा, देखकर भड़क गया सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 20, 2025, 03:02 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे मजाक के नाम पर दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा मजाक किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तक भड़क गए। मजेदार है नेटिजन्स ने विवाह में ऐसे दोस्तों को ना बुलाने तक की सलाह दे डाली।

Image

दोस्तों ने दूल्हे से किया खराब मजाक। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर शायद किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। दरअसल विवाह में दूल्हे के दोस्तों ने ऐसी शरारत की जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।

दूल्हे के दोस्तों पर भड़का सोशल मीडिया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। दुल्हन की एंट्री भी हो चुकी है। दोनों मंडप में बैठे हैं और पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्म पूरी करा रहे हैं। फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर इसी बीच दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा मजाक किया जो नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसमें देखेंगे मंडप में दूल्हा-दुल्हन हैं तभी दोस्तों ने मजाक करने का प्लान बनाया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

इसमें दूल्हे का एक दोस्त शराब और फ्रूटी की बोतल लेकर आया। इसमें दोस्तों ने बड़ी चालाकी से शराब को फ्रूटी में इंजेक्ट कर दिया और इसे दूल्हे को पिला दिया। इधर दूल्हे को जब इस बात का पता चला बेचारा सिर्फ मुस्कुराता है। मानो उसे दोस्तों ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। मालूम शादी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर _abirbiswas94 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article