वायरल न्यूज़

प्रेमी की शादी में पहुंची और दुल्हन के सामने लुटाए नोट, वायरल हुआ प्रेमिका का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 22, 2024, 08:39 AM IST

Shadi Ka Video: वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं कि तभी दूल्हे की प्रेमिका भी स्टेज पर पहुंच गई। उसने ऐसा बदला लिया कि शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Image

लड़की ने प्रेमी से अनोखे स्टाइल में लिया बदला। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Video: आज के जमाने में सोशल मीडिया में कब क्या नजर आ जाए कभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कभी हंसी छूट जाती है। कभी-कभी तो आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी कुछ देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आराम से बैठे हैं। मेहमान उन्हें आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। मगर एकाएक तभी दूल्हे की कथित प्रेमिका भी स्टेज पर पहुंच गई। उसने दुल्हन के सामने ऐसा कुछ किया कि शायद प्रेमी दूल्हे ने इसकी कल्पना तक नहीं की होगी।

प्रेमिका ने दूल्हा बने प्रेमी से लिया बदला

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-स्टेज पर बैठे हैं और दोनों बहुत खुश हैं। मेहमान स्टेज पर पहुंचे रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मगर एकाएक नजर वेडिंग चेयर के पीछे खड़ी लड़की की तरफ जाती है। लड़की काफी असहज लगती है। मानो वो उस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। मगर अगले कुछ सेकंड में देखकर लगता है कि दूल्हा बना लड़का उसका प्रेमी है। लड़की इससे बहुत आहत है। मगर उसने हंगामा मचाने के बजाय दूल्हे को सबक सिखाने का दूसरा तरीका निकाला। लड़की ने नोटों की गड्डी निकाली है और दूल्हे के ऊपर लुटा दी। इसके बाद वो बिना कुछ बोले सीधे स्टेज से नीचे उतर गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़की एक सेकंड भी नहीं रुकती है और विवाह स्थल से चली जाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। हालांकि शुरुआत से आखिर तक वीडियो देखकर ये रील्स का हिस्सा लगता है। मानो सबकुछ पहले से फिक्स हो। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article