वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन को मिला दुनिया का सबसे अनोखा गिफ्ट, देखकर आप भी उछल जाएंगे

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन को अनोखा गिफ्ट (तस्वीर साभार- @amit_studio)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा- दुल्हन के एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो काफी फनी होते हैं और उन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी हाहाकारी होते हैं और लोग उन्हें देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हो सकता है हंसी भी छूट जाए। क्योंकि, शादी में दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसके बारे में वो कल्पना भी नहीं सकते?

शादियों में कुछ शादियों में कई बार ऐसा माहौल बन जाता है, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। वहीं, कुछ मामलों में तारीफ होती है, तो कई बार मजाक भी बन जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी जकमर चटकारे लेते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन आराम से स्टेज पर बैठे हैं। तभी एक महिला गिफ्ट लेकर मंच पर पहुंचती है। लेकिन, सभी लोग उस गिफ्ट को देखकर चौंक जाते हैं। क्योंकि, गिफ्ट में एक बकरा होता है। इतना ही नहीं उस गिफ्ट को देखकर दूल्हा-दुल्हन भी एक पल के लिए शरमा जाते हैं। देखें वीडियो...

दुनिया का अनोखा गिफ्ट

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, सोच रहे होंगे कि ऐसा गिफ्ट कौन देता है? इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'amit___studio__8400' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये है दुनिया का सबसे अनोखा गिफ्ट। कुछ का कहना है कि आखिर ऐसा गिफ्ट कौन देता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article