वायरल न्यूज़

सबके सामने दूल्हे से किया ऐसा मजाक, दुल्हन की मां भी खिलखिलाने लगीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2023, 11:12 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Image

वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया दूल्हे से मजाक
  • देखकर हंसी ना रोक पाईं दुल्हन की मां
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Bride Groom Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वीडियो होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसमें दुल्हन ने दूल्हे से ऐसा मजाक किया कि पास खड़ीं उसकी मां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

दूल्हे ने किया दूल्हे से मजाक

सामने आया वीडियो स्टेज से जुड़ा हुआ मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही हैं। मगर इसी बीच जबरदस्त नजारा देखने को मिला। दरअसल दुल्हन की मां ने दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए कहा। दुल्हन भी ठीक वैसा ही करती है और दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने लगी। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल रसगुल्ला खाने के लिए दूल्हे ने जैसे ही मुंह खोला, दुल्हन ने तुरंत अपना हाथ खींच लिया।

हंसी नहीं रोक पाएंगे

मगर इसके बाद दूल्हे ने ऐसा दिमाग चलाया कि दुल्हन की मां भी खिलखिलाने लगीं। दरअसल दूल्हे ने खुद दुल्हन के हाथ से रसगुल्ला लिया और खा गया। अब दूल्हे से भी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने के लिए कहा गया, मगर उसने ऐसा करने के बजाय खुद ही मिठाई खा ली। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

दूल्हा-दुल्हन का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article