वायरल न्यूज़

साली और दुल्हन के साथ अपने रिसेप्शन के लिए निकला दूल्हा, रास्ते में जो हुआ जानकर रिश्तेदारों के उड़े होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 01:30 PM IST

Dulha Dulhan News: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन की बहन रिसेप्शन कार्यक्रम के लिए घर से तैयार होकर निकले। इसके बाद वह एक मुसीबत में फंस गए। यह मुसीबत इतनी बड़ी थी कि दूल्हा और दुल्हन अपने रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के बाद रखा गया था रिसेप्शन कार्यक्रम
  • तैयार होने के बाद कार्यक्रम के लिए निकले दूल्हा-दुल्हन
  • दो घंटे तक बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन

Dulha Dulhan News: भारत ही नहीं विदेशों में भी इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद आजकल रिसेप्शन का ट्रेंड बढ़ गया है। अमेरिका में शादी के बाद एक दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे की साली के साथ जो घटना घटी। उसके बारे में जानकर रिश्तेदारों के होश उड़ गए। दरअसल, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन की बहन रिसेप्शन कार्यक्रम के लिए घर से तैयार होकर निकले। इसके बाद वह एक मुसीबत में फंस गए। यह मुसीबत इतनी बड़ी थी कि दूल्हा और दुल्हन अपने रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए।

अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए दूल्हा-दुल्हन

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना स्थित ग्रैंड बोहेमियन होटल की 16वीं मंजिल पर भारतीय मूल के पानव झा और उनकी दुल्हन विक्टोरिया की शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम तय था। दोनों ही तय समय के अनुसार घर से तैयार होकर निकले। उनके साथ दुल्हन विक्टोरिया की बहन भी थीं। जब तीनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए लिफ्ट में सवार हुए तो अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट इस दौरान पहली और दूसरी मंजिल के बीच पहुंची थी।

दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन

कुछ देर तक तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है और वह थोड़ी देर तक खड़े रहे। जब उन्हें पता चला कि लिफ्ट फंस गई है तो उन्हें लगा कि कुछ मिनट में सब ठीक हो जाएगा। हालांकि, जब ज्यादा टाइम होने लगा तो दूल्हा-दुल्हन परेशान होने लगे। उन्हें तय समय पर रिसेप्शन में पहुंचना था। हालांकि, दोनों 2 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्ट में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि दुल्हन की बहन और 3 अन्य मेहमान भी फंसे हुए थे। जब काफी देर हो गई और लिफ्ट नहीं खुली तो फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन और बाकी लोगों को रस्सी की मदद से लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article