वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन से नहीं हो पा रहा था कंट्रोल, सबके सामने ही करने लगी ऐसा काम! दूल्हा भी चौंक गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 21, 2022, 11:23 AM IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो मंडप का है, जिसमें कुछ ऐसा नजारा दिखता है। जिसे देखकर मेहमान और रिश्तेदार भी हैरान रह जाते हैं। मंडप में बैठे-बैठे ही दुल्हन कुछ ऐसा करती नजर आती है, जैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन
  • मंत्रोच्चार कर रहे थे पंडित जी
  • दुल्हन की हरकत देख रह जाते हैं हैरान

Dulha Dulhan Video: शादी वाले दिन इतनी रस्में निभाई जाती है कि दूल्हा-दुल्हन थक जाते हैं। इस दिन भाग-दौड़ भी खूब रहती है। घर के कामों की वजह से और तैयारियों में मशगूल होने के कारण दूल्हा-दुल्हन की भी नींद पूरी नहीं हो पाती है। शादी का दिन तो सबसे ज्यादा हेक्टिक होता है। शादी की पूरी रात दूल्हा-दुल्हन को जागना होता है। इस दौरान थकान भी खूब होती है तो नींद भी खूब आती है। दूल्हा-दुल्हन को पूरी रात पंडित जी के साथ बैठना होता है। इस दौरान मंत्रोच्चारण सुनना होता है।

शादी के मंडप का वीडियो

आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठकर पंडित जी के मंत्र सुन रहे होते हैं। इस दौरान कई बार हंसी-मजाक होता रहता है तो कई बार कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो मंडप का है, जिसमें कुछ ऐसा नजारा दिखता है। जिसे देखकर मेहमान और रिश्तेदार भी हैरान रह जाते हैं। दरअसल, मंडप में बैठे-बैठे ही दुल्हन कुछ ऐसा करती नजर आती है, जिसे किसी ने सोचा भी नहीं होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि थकान से परेशान होकर दुल्हन मंडप में ही सोने लगती है। दुल्हन को होश भी नहीं था कि उसकी इस हरकत का कोई वीडियो बना रहा है। दुल्हन को इतनी नींद आ रही थी कि उससे कंट्रोल नहीं हो रहा था। इसके बाद वह दूल्हे के बगल में बैठे-बैठे ही नींद लेने लगती है। दुल्हन का यह वीडियो वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा। वीडियो को wedabout नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। मात्र 10 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article