वायरल न्यूज़

देखने में बिल्कुल एक जैसी हैं दोनों तस्वीरें, मगर जीनियस खोज लेंगे तीन अंतर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 19, 2024, 10:04 AM IST

Optical Illusion Picture: दिमाग का टेस्ट लेने वाली दो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं। दोनों तस्वीरों के बीच तीन अंतर छिपे हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

दोनों तस्वीरों के बीच हैं कम से कम तीन अंतर। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • जीनियस आराम से हल कर लेंगे
  • तीस सेकंड में करना होगा हल

Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को नेटिजन्स आराम से हल करने लेते हैं। मगर कई बार बेहद आसान तस्वीर को हल करने में लंबा समय बीत जाता है, मगर फिर भी उसका जवाब नहीं मिलता है। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने के लिए तेज नजरों के साथ एकाग्रता की जरुरत सबसे ज्यादा होती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत सामान्य नजर आती है, मगर इसे हल करने में बहुत ज्यादा मुश्किल होने वाली है।

जीनियस खोज लेंगे तीन अंतर

इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में एक ही तस्वीर के दो फ्रेम में हैं। दोनों ही बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। इसमें शख्स मॉर्निंग वॉक पर निकला है। उसके करीब में पालतू जानवर भी नजर आते हैं। आसपास ढेरों पेड़ हैं। मगर हैरान होंगे कि इन दोनों तस्वीरों के बीच कम से कम तीन अंतर हैं। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उन तीनों को अंतर खोज निकाले। मगर जीनियस इसे आसानी से हल करेंगे। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो 30 सेकंड के भीतर उन तीनों अंतर को खोज निकालिए। अगर तीनों अंतर नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Optical Illusion

Optical Illusion

देख लिया ना दोनों तस्वीरों के बीच तीन अंतर ऐसी जगह पर हैं जिन्हें खोजना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीर को हल कर से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article