वायरल न्यूज़

आज होगा नजरों का असली टेस्ट, दम है तो खोजकर दिखाइए तस्वीर में छिपा उल्लू

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 25, 2024, 01:22 PM IST

Brain Test Photo: दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कहीं पर उल्लू छिपा है, जिसे आपको खोजकर दिखाना है।

Image

तस्वीर में सामने ही बैठा है उल्लू। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • नजर के सामने ही बैठा है उल्लू
  • दम है तो खोजकर दिखाइए
  • मिला पूरे 10 सेकंड का समय

Brain Test Photo: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर पिछले कुछ दिनों में यहां नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार हो गई है। इन तस्वीरों में दरअसल कुछ ऐसे रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें हम आसानी नहीं खोज पाते हैं। मगर ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना आसान नहीं होने वाला है।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर एक टूटे हुए घर की मालूम होती है। घर पूरी तरह खंडर नजर आता है। इसकी छत नहीं है और दीवारें टूट चुकी हैं। इसमें टूटे हुए दरवाजे नजर आते हैं। देखने में ये तस्वीर बेहद सामान्य सी नजर आती है। मगर बताया जाए कि इसी खंडर घर की तस्वीर में कहीं पर एक उल्लू भी बैठा है। उल्लू नजर के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि आखिर वो उल्लू कहां छिपा है। इसके लिए पूरे दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर नहीं खोज पाए जवाब भी देखिए।

कहां छिपा है उल्लू

Viral Photo

Viral Photo

देख लिया ना उल्लू ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि जिन्होंने तय समय में या फिर बाद में भी उसे खोज लिया तो उसकी नजरें किसी बाज से कम तेज नहीं है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article