वायरल न्यूज़

Brain Teaser: दिमाग की बत्ती गुल होने से पहले सॉल्व करें ये इक्वेशन, कहलाएंगे 'पुष्पा भाऊ'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 2, 2023, 01:48 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सॉल्व कर लिया तो कहलाएंगे 'पुष्पा भाऊ'।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'पुष्पा भाऊ'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर रोजाना काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी मजेदार है। इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज मिला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर आपने इस इक्वेशन को सॉल्व कर लिया तो आप 'पुष्पा भाऊ' कहलाएंगे। वैसे आपको बता दें, वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। ये तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जो आपके दिमाग को तेज बनाने में काफी मदद भी कर सकता है।

Brain Teaser की तस्वीर...

ब्रेन टीजर की वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको एक गलत इक्वेशन दिखाई दे रहा होगा, जिसे 12 सेकंड में सही करने का चैलेंज दिया गया है। इस तस्वीर को जब आप ध्यान देंगे तो आपको पता चलेगा कि ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाई गई है। इसमें से एक तीली हटानी है और फिर इस इक्वेशन सही कर दिखाना है। कहा जा रहा है कि अगर आपने गणित की पढ़ाई की होगी तो आप आसानी से इस इक्वेशन को सॉल्व कर पाएंगे। लेकिन हां, थोड़ा ट्रिकी जरूर है। कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं।

Brain Teaser Solution

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 6 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 5 बन जाए और फिर बाईं ओर के ही 5 में वह एक तीली जोड़ देनी है, ताकि वह 9 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9 - 5 = 4) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कितना आसानी से इस इक्वेशन को सॉल्व किया जा सकता है। अब अगर आप चाहे तो इस इक्वेशन को अपने रिश्तेदारों या अपने चहेतों को भी भेज सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article