वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: सिर्फ ज्ञानी लोग ही सॉल्व कर पाएंगे ये इक्वेशन, कर दिया तो कहलाएंगे 'जब्बर खिलाड़ी'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 04:52 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिए गए गणित के इक्वेशन को ठीक कर दिखाना है। ऐसे में अगर आपने इसे ठीक कर लिया तो कहलाएंगे 'जबरा खिलाड़ी'।

Image

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की तस्वीर हुई वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है ठीक
  • फिक्स कर बन जाइए 'जबरा खिलाड़ी'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे सॉल्व करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। ब्रेन टीजर की ये तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का ही एक हिस्सा है, जो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी तस्वीरें सॉल्व करने से दिमाग भी काफी तेज होता है। वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है।

Brain Teaser  Photo

Brain Teaser की तस्वीर को ऐसे करें फिक्स

Brain Teaser की तस्वीर...

जब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत होगा। ऐसे में आपको ये इक्वेशन ठीक करना है। दिया गया ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। ऐसे में आपको एक तीली हटाकर इसी इक्वेशन में कहीं एडजस्ट करनी है और इस इक्वेशन को ठीक कर दिखाना है। वैसे अगर आपने गणित की पढ़ाई की है तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। लेकिन हां, ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर को एक बार देख लीजिए।

Brain Teaser Solution Photo (2)

ये रहा हल..

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको दाई ओर के 6 में से आपको एक तीली हटानी है और उसे ऐसे फिक्स करनी है, ताकि वह 0 बन जाए। अब ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (0 / 5 = 0) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से हेल्प ले सकते हैं और उनके भी दिमाग का आईक्यू टेस्ट कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article