वायरल न्यूज़

Brain Test: ट्रैफिक की भीड़ में कहां छिपकर बैठा है टैरिफ, सिर्फ असली इंडियन ही खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 28, 2025, 12:53 PM IST

Brain Test Challenge: वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रैफिक शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि ट्रैफिक की भीड़ में एक जगह टैरिफ भी कहीं छिपकर बैठा है। आज आपको वही टैरिफ खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाले इस चैलेंज को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (TNNB)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज बड़ी तादाद में मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया जाता है। इन्हें देखकर कई बार इतनी हंसी आती है कि पेट दुखने लगता है। मगर कभी इन्हीं फनी वीडियोज के बीच दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। आसान भाषा में इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन भी कहा जाता है। यानी नजर का धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें जवाब आंखों के सामने ही हो, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान ना हो।

ट्रैफिक की भीड़ में टैरिफ

आज ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रैफिक शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि ट्रैफिक की भीड़ में एक जगह टैरिफ भी कहीं छिपकर बैठा है। आज आपको वही टैरिफ खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को असली इंडियन समझते हैं तो जरूर जवाब खोज निकालेंगे।

पांच सेकंड का चैलेंज

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब खोज लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखे जवाब

Brain test Challenge Today

Brain test Challenge Today

देख लिया ना ट्रैफिक की भीड़ में टैरिफ ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article