वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: साबू भी नहीं कर सकेगा सॉल्व, सही कर दिखाया ये इक्वेशन तो कहलाएंगे 'चाचा चौधरी'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 06:22 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाना है। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सही कर दिखाया तो आप कहलाएंगे 'चाचा चौधरी'।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • सॉल्व कर बन जाइए 'चाचा चौधरी'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जो ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है। इस तस्वीर को देखने के बाद अब तक 99 प्रतिशत लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। ऐसे में अब आपकी बारी है, अगर आपमें दम है तो आप इसे सॉल्व कर दिखाइए। दिए गए इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया हुआ है। ऐसी तस्वीरें आईक्यू लेवल (IQ Level) बढ़ाने में काफी मदद करती हैं, जो पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी मददगार भी साबित होती है। इससे दिमाग के साथ उनका मनोबल भी काफी बढ़ता है।

Brain Teaser की तस्वीर...

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही करने का चैलेंज दिया गया है। दिया गया इक्वेशन माचिश की तीलियों से बनाया गया है, जिसमें से दो तीलियों को हटानी है और इसे सही कर दिखाना है। आमतौर पर तैयारी करने वाले लड़के इसे काफी आसानी से सॉल्व कर सकते हैं लेकिन अगर आपने पढ़ाई नहीं की होगी तो यह आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। इसमें बस आपको एक बात याद रखने की जरूरत है कि ये इक्वेशन थोड़ा ट्रिकी जरूर है। लेकिन इतना भी कठिन नहीं है कि आप इसे सॉल्व ही न कर सकें। हां, इसमें थोड़ा दिमाग जरूर लगाना पड़ेगा आपको।

Brain Teaser Matchstick Puzzle

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के प्लस ( + ) में से एक तीली हटानी है, ताकि वह माइनस ( - ) बन जाए। इसके बाद बाईं ओर के ही 7 में से एक तीली हटानी है, ताकि वह 1 बन जाए। अब ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन (6 - 1 = 5) सॉल्व हो चुका है। ऊपर दिए गए तस्वीर में आपको इस पजल का हल भी मिल ही गया होगा तो देखा आपने कितना आसानी से ऐसे पजल्स को सॉल्व किया जा सकता है। अब अगर आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का भी दिमागी टेस्ट लेना चाहते हैं तो उनके साथ भी ये तस्वीर शेयर कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article