वायरल न्यूज़

VIDEO: साइकिल वाला स्टंट दिखा रहा था लड़का, मगर जो हुआ देखकर हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 15, 2024, 08:48 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का साइकिल से स्टंट दिखा रहा था कि तभी ऐसा कुछा हुआ बेचारा हंसी का पात्र बन गया। उसका स्टंट देखकर सभी की हंसी छूट जाती है।

Image

साइकिल से स्टंट दिखाने के चक्कर में बुरी बेइज्जती कर बैठा बंदा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हंसी-मजाक से जुड़े वीडियोज की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो लोगों को इतने पसंद आते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो साइकिल वाला स्टंट दिखा रहा है। मगर बेचारा स्टंट दिखाने के चक्कर में खुद हंसी का पात्र बन गया। लोग उसकी सराहना करने की बजाय खूब हंसते हैं। फ्रेम में ये नजारा देखकर सचमुच हंसी छूट जाती है।

हंसी का पात्र बन गया लड़का

शुरुआत से वीडियो देखने पर किसी ग्रामीण क्षेत्र का नजर आता है। लोग इधर-उधर जा रहे हैं मगर नजर एक जगह पर ठहर जाती है। यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा है और उसके केंद्र में एक लड़का व साइकिल खड़ी है। कुछ सेकंड में पता चल जाता है कि लड़का स्टंट दिखा रहा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि साइकिल स्टैंड पर खड़ी है। कुछ कदमों की दूरी पर एक लड़का खड़ा है। अब लड़का साइकिल के बीच से निकलने का तरीका दिमाग में फिट करता है। वो दौड़कर आता है कि साइकिल फ्रेम के बीच से निकलता है। मगर फ्रेम में तभी जो कुछ हुआ सभी की हंसी छूट गई।

देखिए वीडियो

दरअसल लड़का जिसे आसान स्टंट समझ रहा था, उसी से बेचारे की अच्छी बेइज्जती हो गई। आखिर में देखेंगे कि लड़का औंधे मुंह पड़ा है और लोग उसे उठाते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर jogindra.bhoi.792 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो हजारों लाखों लाइक और व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article