वायरल न्यूज़

Couple Video: एयर डिनर डेट पर गर्लफ्रेंड को ले गया शख्स, लोग बोले - इतना जिगरा लाते कहां से हो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2024, 11:54 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डिनर डेट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोगों की सांसें थम गई हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि पार्टनर के साथ इस तरीके का एडवेंचर गजब का है।

Image

गर्लफ्रेंड को एयर डिनर डेट पर ले गया शख्स (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड के साथ एयर डिनर डेट
  • बॉयफ्रेंड ने दिखाई गजब की दिलेरी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Air Dinner Date Viral Video: पार्टनर को खुश करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं। इस प्रमाण भी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ लोग अपनी वीडियो शेयर कर देते हैं तो कुछ के वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक कपल का रोमांटिक डिनर डेट वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों की सांसें थम गई। लोगों का कहना है कि इतना खतरनाक डिनर डेट उन्होंने पहली बार देखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को एयर डिनर डेट पर ले गया। इस दौरान वे दोनों हवा में झूलते हुए डिनर करते नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरों पर डर भी नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा देखते हुए पसीने छूट जाते हैं। ये भाई साहब तो हवा में लटक ही गए हैं। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि रोमांस के एडवेंचर भी जरूरी है।

गर्लफ्रेंड को एयर डिनर डेट पर ले गए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि रोमांस के बीच एडवेंचर का तड़का। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'avioneta_divertida' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article