वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेमिका के सामने प्रेमी ने की ऐसी हरकत, बेचारी को तुरंत भागना पड़ गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2024, 09:15 AM IST

Funny Prank Video: वायरल हुए वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ गजब का मजाक किया है। इसमें वो ऐसा कुछ करता है कि लड़की को तुरंत उसका हाथ छोड़कर भागना पड़ गया।

Image

लड़के ने लड़की के साथ किया गजब का मजाक। (Photo/Instagram)

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। उस नजारे को जितने बारे देखते हैं उतनी ही ज्यादा हंसी आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना मजेदार है कि उसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वायरल वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा बताया गया है। दोनों मार्केट में घूमने निकले हैं। मगर इसी बीच प्रेमी ने बीच सड़क पर ऐसी हरकत की जिसे देखकर प्रेमिका भी शरमाने लगी। प्रेमी की हरकत देखकर बेचारी को तुरंत हाथ छुड़ाकर भागना पड़ा गया।

प्रेमी ने किया तगड़ा मजाक

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि दोनों मार्केट में घूमने निकले हैं। मगर तभी प्रेमी के दिमाग में अपनी दोस्त के साथ प्रैंक करने का आइडिया आया। लड़के ने तुरंत अपना दिमाग चलाया और लड़की का हाथ पकड़ लिया। अब दोनों सड़क पार करते हैं कि तभी प्रेमी ने अपने चलने का तरीका बदल लिया। वो ऐसे चलता है मानो ठीक से चलने में सक्षम ना हो। लड़के ने अपनी दोनों टांग मोड़ ली और लड़खड़ाते हुए चलने की कोशिश करता है। इधर जैसे ही लड़की ने उसकी तरफ देखा उसका हंसी छूट गई। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की ने तुरंत अपना हाथ छुड़ाया और उल्टे पांव दौड़ पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि लड़की के साथ प्रैंक करते हुए लड़के का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए। वीडियो इंस्टाग्राम पर naira_princess_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article