वायरल न्यूज़

नशे में सांड की सवारी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मुसीबत में फंसा शख्स, पुलिस ने की कार्रवाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 02:52 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सांड के पीठ पर बैठकर उसे दौड़ा रहा है। इतना ही वह 'कैलाशपति नाथ की जय' के जयकारे भी लगा रहा है। इस मामले में ऋषिकेश पुलिस ने लड़के के खिलाफ एक्शन लिया है।

Image

सांड पर बैठे लड़के का वीडियो वायरल (Image Credit : kishh_6667/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड की पीठ पर बैठ लड़के ने दौड़ाया
  • 'कैलाशपति नाथ की जय' के जयकारे भी लगाए
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Boy Sitting On Bull Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो (Viral Video) काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर भी काफी धूम मचा रहा है। आपको बता दें, ये वीडियो ऋषिकेश की गलियों का है। ऐसे में युवक नशे की हालत में सांड को दौड़ा रहा है, जिसका अतरंगी ढंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का सांड को दौड़ा रहा है, वो भी उसकी पीठ पर बैठकर। ये वीडियो ऋषिकेश का है, वीडियो में आप सुन सकेंगे कि लड़का 'कैलाशपति नाथ की जय' के जयकारे लगा रहा है और वीडियो बनाने वाले लोग उसका उतरंगी रूप देख काफी आनंदित हो रहे हैं। लेकिन अब इस वीडियो को लेकर काफी बवाल मच गया है। दरअसल, ऋषिकेश पुलिस ने लड़के के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है और लड़के साफतौर पर हिदायत दी गई है कि आगे से ऐसा ना करे। इस पर लड़के ने भी कान पकड़कर माफी मांगी है।

सांड पर बैठे लड़के का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। कैलाशपति की काशी नगरी में इस प्रकार की गतिविधियां आपको हमेशा ही दिख जाएंगी, वैसे ये बनारसी होने का प्रमाण और आपके बनारस में होने की याद दिलाते रहते हैं। इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं और कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kishh_6667' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article