वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने कुछ ऐसे मांगी लिफ्ट, अमिताभ बच्चन भी शरमा जाएं, देखते ही छूट जाएंगे हंसी के फव्वारे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 03:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अमिताभ बच्चन की आवाज में लिफ्ट मांगता नजर आ रहा है। उसकी आवाज सुनने के बाद आपको सीधे 'बिग बी' की याद आ जाएगी।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने अनोखे अंदाज में मांगा लिफ्ट
  • निकाली अमिताभ बच्चन की आवाज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lift In Amitabh Bachchan Voice: इंस्टाग्राम पर एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस लड़के का हाल ही में मेट्रो अनाउंसमेंट और नाना पाटेकर की मिमिक्री वाली वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद से ही ये लड़का सोशल मीडिया पर एकदम छा गया है। अब ऐसे में लड़के का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का अमिताभ बच्चन की आवाज निकाल रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको सीधे 'बिग बी' की याद आ जाएगी। इतना ही वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी खूब आने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पहले तो लड़का कार के बाहर होता है। फिर अचानक से कार के सामने आ जाता है और गाड़ी से लड़कर गिर जाता है। फिर जैसे ही ड्राइवर बाहर निकलता है, लड़का अंदर बैठ जाता है और लिफ्ट मांगने लगता है। इस दौरान लड़का अमिताभ बच्चन की आवाज में लिफ्ट मांगता है, ये अनोखा अंदाज देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। इतना ही नहीं, लड़का न सिर्फ लिफ्ट मांगता है बल्कि गाड़ी में बैठकर गाने भी गाता है। इस खास अंदाज का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

अमिताभ बच्चन की आवाज में लिफ्ट मांगता लड़का

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सीमा-रेखा वाली लाइन तो मजा आ गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि काफी बेहतरीन आवाज निकाली है बिग बी की। बता दें, इस वीडियो को 'whokrishnansh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article