वायरल न्यूज़

Billi Murge Ka Video: बिल्ली ने मुर्गे को मारे ताबड़तोड़ लाफे, वीडियो देख लोट-लोटकर हंसेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 5, 2022, 04:19 PM IST

Billi Murge Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर मुर्गे और बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली मुर्गे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ रही है। इस नजारे को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

दिन बनाने वाला है वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली-मुर्गे का धांसू वीडियो
  • बिल्ली का अंदाज देख रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Billi Murge Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक मुर्गे और बिल्ली (Cat Rooster Video) के बीच मजेदार अंदाज में लड़ाई हो रही है। बिल्ली जिस तरह मुर्गे को ताबड़तोड थप्पड़ मार रही है, उसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

आज कल जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करने लगे हैं। कुछ जानवरों की हरकतों को देखकर तो इंसान भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में एक मुर्गे और बिल्ली के बीच मस्ती चल रही है। मुर्गा बार-बार बिल्ली की ओर जाने की कोशिश करता है। लेकिन, बिल्ली को ये बात पसंद नहीं आती है। बिल्ली उससे दूर भागने की कोशिश करती है। इसके बावजूद मुर्गा उसकी ओर बढ़ते जाता है। बिल्ली अचानक गुस्से में आ जाती है और ताबड़तोड़ मुर्गे को लाफे मारने लगती है। जिस तरह से बिल्ली मुर्गे को थप्पड़ मारती है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान किसी को थप्पड़ मार रहा हो। देखें वीडियो...

गुस्से में बिल्ली...

वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या मजेदार नजारा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'catmeowpa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देख दिन बन गया। कुछ का कहना है कि बिल्ली ने तो बवाल काट दिया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article