वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रेन के कोच में ही बाइक दौड़ाने लगा लड़का, देखते ही भाग खड़े हुए रेल यात्री

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 9, 2025, 09:18 AM IST

VIDEO: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे रेलवे कोच में यात्री आराम से बैठे हैं मगर तभी एक लड़का बाइक लेकर कोच में पहुंच गया। वो कोच में बाइक दौड़ाता हुआ नजर आता है। फ्रेम के आखिर में जो कुछ दिखा वो सचमुच चौंका देगा।

Image

देखकर हैरान हो जाएंगे कि लड़का ट्रेन के कोच में बाइक दौड़ाता हुआ नजर है। (Photo/Instagram)

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में वैसे तो अजब-गजब वीडियो की भरमार है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया हो वो सचमुच किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो एक ऐसे ही लड़के से जुड़ा है जो रील के चक्कर में रेलवे कोच में ही बाइक लेकर पहुंच गया। हैरान होंगे लड़का कोच में ही बाइक दौड़ाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। इधर यात्रियों ने जैसे ही बाइक सवार को देखा लोगों के हाथ-पैर फूल गए। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आते हैं।

रेलवे में कोच दौड़ाई बाइक

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि यात्री आराम से रेलवे कोच में बैठे हैं। फ्रेम में बेहद शांत माहौल नजर आता है। मगर तभी एक लड़का बाइक पर बैठा नजर आता है। फ्रेम में नजारा हर किसी के लिए असहज करने वाला था। लड़का रेस बढ़ाता है तो कोच में मौजूद यात्री में कंफ्यूज हो गए। इधर लड़के को बाइक दौड़ाने की कोशिश करता देख आसपास मौजूद यात्री तुरंत अपनी जगह से उठे से भाग खड़े हुए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सचमुच किसी का भी दिमाग घुमा देगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

रेल यात्रियों को परेशान करने वाला लड़के का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर kalyugpur नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article