वायरल न्यूज़

Accident Video: खड़ी कार में बाइक सवार ने मारी ऐसी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार ने जोरदार तरीके से कार में टक्कर मार दी। जिसने भी इस नजारे को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

Image

बाइक ने कार में मारी टक्कर (तस्वीर साभार- @loknath4503)

Accident Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक झन्नाटेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा जाएगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया से एक्सीडेंट की कई खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ खबरें ऐसी होते हैं, जिनके बारे में जानकर दिमाग भन्ना जाता है। जबकि, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रेड लाइट पर एक कार आकर रुकने लगती है। तभी अचानक तेज रफ्तार में एक बाइक सवार वहां आता है और पीछे से कार में जोरदार टक्कर मारता है। जिस तरह टक्कर होता है बाइक सवार हवा में उछल कर सीधे नीचे गिरता है। टक्कर का अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

खतरनाक एक्सीडेंट

नजारा देखकर दिमाग का पुर्जा-पुर्जा एक पल के लिए जरूर आपका हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर खतरनाक वीडियो को 'loknath4503' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे काफी खतरनाक बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। कुछ का कहना है कि तेज रफ्तार का कहर। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article