वायरल न्यूज़

VIDEO: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार को अनोखी श्रद्धांजलि, लीफ आर्टिस्ट ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर

Viral Video: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

लीफ आर्टिस्ट ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

Viral Video: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। गुरुवार को डिप्टी सीएम का बारामती में अंतिम संस्कार किया गया है। नेता, अभिनेता से लेकर आम जनता तक उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के लीफ आर्टिस्ट (Leaf Artist)ने भी अनोखे अंदाज में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में डिप्टी सीएम समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सबको झकझोर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के मुंगेर के रहने वाले इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की बारीक और सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अलविदा अजित दादा। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। देखें वीडियो

पोस्ट वायरल

यहां आपको बता दें कि मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई यह विशेष लीफ आर्ट श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों द्वारा इसे भावनात्मक सम्मान के रूप में सराहा जा रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है। इतना ही उनका पोस्ट लोगों को भावुक भी कर रहा है। गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार को साल 2012 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी सम्मानित कर चुके हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article