वायरल न्यूज़

Viral Video: परीक्षा की कॉपी में लिख आया भोजपुरी गाना, फिर टीचर ने जो किया छात्र की हालत हो गई खराब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 05:04 PM IST

Bhojpuri Song in Exam Copy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र की परीक्षा कॉपी नजर आ रही है।दरअसल, इस छात्र ने परीक्षा कॉपी में सवाल के जवाब की जगह भोजपुरी गाना लिख दिया। इसके बाद टीचर छात्र को फोन करते हैं।

Image

परीक्षा कॉपी में लिखा भोजपुरी गाना

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • छात्र ने परीक्षा कॉपी में लिखा भोजपुरी गाना
  • टीचर ने फोन करके लगाई छात्र की क्लास
  • टीचर ने छात्र से मांगा उसके पापा का नंबर

Bhojpuri Song in Exam Copy: आपने अक्सर कई ऐसी खबरें पढ़ी होंगी कि जब परीक्षा में छात्रों को सवाल का जवाब नहीं आता तो वह कुछ भी लिखने लग जाते हैं। आप भी शायद इस स्थिति में कभी फंसे हों कि आपको परीक्षा हॉल में सवाल का जवाब न आ रहा हो तो आपको समझ नहीं आया हो कि क्या लिखना है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र की परीक्षा कॉपी नजर आ रही है।दरअसल, इस छात्र ने परीक्षा कॉपी में सवाल के जवाब की जगह भोजपुरी गाना लिख दिया।

छात्र ने लिखा भोजपुरी गाना

बिहार के छपरा जिले के छात्र ने यह अजीबोगरीब हरकत की। छात्र ने केमेस्ट्री के पेपर में भोजपुरी गाना लिखा। इसके बाद टीचर ने छात्र को फोन किया और उसकी क्लास लगा दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर छात्र द्वारा आंसर सीट में लिखे गए भोजपुरी गाने को पढ़ता है। इसी दौरान बैकग्राउंड में वही भोजपुरी गाना बजता सुना जा सकता है। इसके बाद टीचर छात्र को फोन करते हैं। टीचर से बात करते हुए छात्र काफी डरता नजर आ रहा है। आप सुन सकते हैं कि छात्र को डांटने के बाद टीचर उससे उसके पिता का नंबर भी मांगते हैं। देखें वीडियो-

टीचर और छात्र की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में सुन सकते हैं कि आंसर सीट में भोजपुर गाना देखकर टीचर काफी भड़के हुए हैं। वह स्टूडेंट को फोन करके हड़काते हैं और पूछते हैं कि छात्र ने परीक्षा की कॉपी में क्या लिखा है। टीचर कहते हैं कि क्या उसे भोजपुरी गाना लिखने में शर्म नहीं आई। टीचर पूछते हैं तो छात्र भी अजीबोगरीब जवाब देता है। छात्र कहता है कि उसने कॉपी पर भोजपुरी गाने इसलिए लिखे, क्योंकि उसे लगा था कि कॉपी चेक नहीं होती है। वीडियो को उत्कर्ष सिंह नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article