वायरल न्यूज़

Shocking: भांजी की शादी में डांस करते-करते इंजीनियर को पड़ा दिल का दौरा, जमीन पर गिरे और हो गई मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 07:51 AM IST

Bhilai Engineer Death: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले इंजीनियर दिलीप रौजकर को अचानक नाचते-नाचते दिल का दौरा पड़ता है और जमीन पर गिरकर उनकी मौत हो जाती है।

Image

डांस करते-करते मौत (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भिलाई स्टील प्लांट में काम करते थे इंजीनियर
  • भांजी की शादी में डांस कर रहे थे दिलीप रौजकर
  • पड़ता है दिल का दौरा और हो जाती है मौत

Bhilai Engineer Death: पिछले कुछ समय में अचानक होने वाली मौतों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे गए हैं, जिसमें लोग डांस करते-करते अचानक नीचे गिरते हैं और उनकी मौत हो जाती है। इसमें सबसे ज्यादा मामले हार्ट अटैक के सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से सामने आया है। यहां भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले एक इंजीनियर को नाचते-नाचते दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिरते ही उनकी मौत हो गई।

नाचते-नाचते शख्स की हुई मौत

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इंजीनियर की मौत से खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर डांस करते-करते अचानक इंजीनयर को हार्ट अटैक आता है। इसके बाद वह डांस करना बंद करके स्टेज पर ही बैठ जाते हैं। अचानक वह जमीन पर लेटते हैं और फिर उनकी मौत हो जाती है। इंजीनियर की मौत से शादी में चीख-पुकार मच जाती है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जाता है।

भतीजी की शादी में नाच रहे थे इंजीनियर

हालांकि, अस्पताल ले जाकर भी इंजीनयर की जान बचाई नहीं जा सकी। मरने वाले शख्स की पहचान दिलीप रौजकर के रूप में हुई। वह बालोद जिले के रहने वाले थे। फिलहाल, इन दिनों वह भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे थे। 4-5 मई की रात वह अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे थे। अपनी भतीजी की शादी को लेकर वह इतना खुश थे कि सीधे स्टेज पर कुछ लोगों के साथ पहुंचकर डांस करने लगते हैं। हालांकि, उन्हें क्या पता था कि डांस करना उनकी जिंदगी के लिए आखिरी पल साबित होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article