वायरल न्यूज़

शादी में लापरवाही का नतीजा, मदद के बाद भी झापड़ खा गया मेहमान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2023, 08:18 AM IST

Shadi Ka Video: लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि मदद के बीच मेहमान ऐसी गलती कर गया कि बेचारे को जोरदार झापड़ पड़ गया।

Image

मदद के बाद भी झापड़ खा गया मेहमान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • झापड़ खा गया मेहमान
  • गलती की वजह सोच नहीं सकते
  • आते ही वायरल वीडियो

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हम चौंक जाते हैं, मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें एक मेहमान लापरवाही कर गया। जिसका नतीजा ये हुआ कि बेचारे को मदद के बाद भी झापड़ खाना पड़ गया।

दुल्हन की मदद करने पहुंचा मेहमान

सामने आया वीडियो स्टेज से जुड़ा मालूम होता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के सामने खड़े हैं। वरमाला की रस्म निभाई जा रही है। मगर दुल्हन गले में वरमाला डालती तभी दोस्त ने दूल्हे को गोद में उठा लिया। दुल्हन बेचारी चुपचाप दूल्हे के नीचे आने का इंतजार करती है। मगर तभी भीड़ से एक मेहमान दुल्हन के करीब पहुंचा और मदद करने लगा। उसने दुल्हन को गोद में उठा लिया। इससे दूल्हा-दुल्हन दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डाल दी।

मेहमान ने पत्नी को मार दिया थप्पड़

मगर हैरान हो जाएंगे कि दुल्हन को मेहमान की ऐसी मदद पसंद नहीं आई। उसने नीचे उतरते ही बेचारे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। झापड़ खाकर दूल्हा समझ चुका था कि उसने मदद में लापरवाही कर दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया फिर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल खुद झापड़ खाने के बाद मेहमान ने अपनी पत्नी को भी जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

यहां देखिए वीडियो

विवाह में दुल्हन का झापड़ खाने और फिर अपनी पत्नी को मारने से जुड़ा मेहमान का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो कि इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक्स बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article