वायरल न्यूज़

बाल संवारते हुए कैमरे में कैद हुआ गंजा आदमी,पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 29, 2023, 12:49 PM IST

Best Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स के सिर पर एक भी बाल नहीं है, मगर फिर भी वो अपने बाल संवार रहा है।

Image

मजेदार वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिर पर एक भी बाल नहीं
  • फिर भी कंघे से बाल संवारता दिखा शख्स
  • नजारा देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Best Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कहना मुश्किल होता है। हालांकि यहां हंसने-हंसाने से जुड़े वीडियो सबसे देखे और अपलोड किए जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसके सिर पर एक भी बाल नहीं है। मगर फिर भी वो कंघी से बाल संवारता है। शख्स को बाल संवारते देख किसी ने पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर लिया।

बाल संवारने लगा गंजा शख्स

सामने आया वीडियो किसी बस का मालूम होता है। इसमें सभी यात्री आराम से यात्रा कर रहे हैं कि तभी नजर ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर जाती है। इसमें एक शख्स बैठा है जिसके सिर पर एक भी नहीं है। शख्स बिल्कुल गंजा है। मगर उसने तभी ऐसा कुछ किया कि कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल शख्स ने जेब से कंघा निकालना और अपने बाल संवारने लगा। शख्स कंघे को सिर पर ऐसा फेरता है जैसे सचमुच उसके बाल हों। मगर जो दिखाई देता है किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

सिर पर बाल ना होने के बावजूद कंघी करते हुए शख्स का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @TheFigen नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article