आजकल कैफे और रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं ताकि कस्टमर खुशी-खुशी अपने साथ अच्छे अनुभव को लेकर वहां से जाएं। हाल में बेंगलुरु के एक कैफे का एक्सपेरिमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जहां कस्टमर के टिप देने पर सामने मौजूद डेस्क स्टाफ उसके सामने डांस करेगी, जिसका वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टिप देने पर डांस करेंगी स्टाफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कस्टमर कैफे के रिसेप्शन डेस्क पर पेमेंट करती है। तभी उसकी नजर सामने रखे एक जार पर जाती है, जिस पर लिखा है 'यदि आप टिप देते हैं, तो सामने मौजूद स्टाफ आपके लिए डांस करेगी।' कैफे के इस कैची ऑफर को देख कस्टमर से रहा नहीं जाता और वह तुरंत टिप के तौर पर कुछ पैसे उस जार में डाल देती है। हालांकि सामने मौजूद स्टाफ उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है और स्टाफ को ऑफर के तहत मजबूरन डांस करना पड़ता है।
बेंगलुरु के कैफे का बताया जा रहा है यह वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cafenuvio_bengaluru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में कैफे का नाम "कैफे नुवियो, हेन्नूर मेन रोड, बेंगलुरु" बताया गया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस खुशनुमा पल को देखने वालों की हंसी रोके नहीं रुकी और वे वीडियो पर कमेंट करते हुए मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया देने लगे। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सम्मानजनक वाइब + क्लासी मूव्स = फुल पैसा वसूल।" दूसरे ने लिखा, "पैसे कमाने का यह भी शानदार तरीका है।" तीसरे ने लिखा, "लगता है अब इस कैफे में जाना ही पड़ेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
