वायरल न्यूज़

Happy Diwali 2022: दीवाली से पहले कुछ ऐसे खिड़की साफ कर रही थी महिला, देखकर लोगों की निकल गई चीख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:18 PM IST

Diwali Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने खिड़की के शीशे को साफ करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है। हालांकि, महिला को कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है और वह पूरी बेफिक्री से खिड़की की सफाई करती नजर आ रही है।

Image

दिवाली पर सफाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली की सफाई का अनोखा वीडियो हुआ वायरल
  • खिड़की का शीशा साफ करने के लिए जान जोखिम में डाला
  • महिला का वीडियो देखकर कई लोगों की हालत हुई खराब

Diwali Viral Video: दिवाली से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। दिवाली ही एक ऐसा मौका होता है, जब लोग घर के कोनों-कोनों की सफाई करते हैं। इसके अलावा घर की पेंटिग्स से लेकर परदे तक बदल देते हैं। साफ-सफाई करते समय लोगों की कई फनी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। यह वीडियो एक महिला का है, जो अपने घर की साफ-सफाई करती नजर आ रही है। हालांकि, महिला ने साफ-सफाई के चक्कर में अपना जान हथेली पर लिया हुआ है। जिसे देखकर कई लोगों की चीख निकल पड़ी है।

वीडियो देखकर हो जाएंगे सन्न

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खिड़की साफ कर रही है। यह महिला अपने घर की खिड़की कुछ इस तरह से साफ कर रही है, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि महिला बहुमंजिला इमारत की खिड़की को बाहर लटककर साफ कर रही है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि महिला ने खिड़की साफ करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है। हालांकि, वीडियो देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि महिला को अपना जान की जरा सी भी परवाह है। देखें वीडियो-

वीडियो को ट्विटर पर @sagarcasm नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'अगर दीवाली पर इनके घर लक्ष्मी जी नहीं आईं तो किसी के घर नहीं आएंगी।' वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग सहम रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग वीडियो देखकर मजे ले रहे हैं। आप देख सकते हैं कि महिला खिड़की के शीशे के बाहरी हिस्से पर खड़ी होकर या एक तरह से लटककर उसे साफ करने की कोशिश कर रही है। जिस खिड़की की सफाई हो रही है वो बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर है, लेकिन महिला बेफिक्री से खिड़की के शीशे को पोछे जा रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article