वायरल न्यूज़

Video: इतना खूबसूरत प्यार देखकर हार बैठेंगे दिल, ट्रेन में पत्नी के पैरों में नेल पॉलिश लगाता दिखा पति

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:08 PM IST

Beautiful Love Video: वीडियो में आप शख्स को अपनी पत्नी के पैर की उंगलियों में नेल पॉलिश (Nail Polish) लगाते देख सकते हैं। वह बहुत ही प्यार से अपनी पत्नी के पैर की अंगुलियों पर नेल पॉलिश लगा रहा है।

Image

पति-पत्नी का प्यार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • पत्नी के पैर की अंगुलियों पर नेल पॉलिश लगाता दिखा शख्स
  • वीडियो देखकर आपको पति-पत्नी से प्यार हो जाएगा

Beautiful Love Video: प्यार इस दुनिया की सबसे हसीन चीज होती है। प्यार के बिना हर कोई अधूरा है। कुछ लोग अपने पार्टनर को खुद से भी ज्यादा प्यार करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में एक पति-पत्नी ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बीच जो प्यार नजर आता है, उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी के पैरों में नेलपॉलिश लगा रहा है।

वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप शख्स को अपनी पत्नी के पैर की उंगलियों में नेल पॉलिश (Nail Polish) लगाते देख सकते हैं। वह बहुत ही प्यार से अपनी पत्नी के पैर की अंगुलियों पर नेल पॉलिश लगा रहा है। आप दोनों पति-पत्नी को ट्रेन पर बैठे देख सकते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर दिलीप सोलंकी नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। देखें वीडियो-

वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल पिघला दिया है। आप दोनों पति-पत्नी को ट्रेन की अलग-अलग बर्थ पर बैठे देख सकते हैं। दोनों आमने सामने बैठे हुए हैं और महिला ने उस बर्थ पर अपना पैर टिकाया हुआ है, जिस बर्थ पर उसका पति बैठा है। इसके बाद पति बहुत ही सहूलियत से अपनी पत्नी के पैरों की उंगलियों पर नेल पॉलिश लगाने लगता है। वीडियो देखकर आपको पति-पत्नी से प्यार हो जाएगा। हर कोई उन दोनों के बीच का प्यार देखकर खुश हो रहा है। ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article