वायरल न्यूज़

Bandar ka Video: बेचारा बंदर...देखिए किस तरह रगड़-रगड़ कर धो रहा था बर्तन, नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 10, 2023, 11:03 AM IST

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, जिस तरह वो बर्तनों को धो रहा है, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

बंदर का स्वैग...(Photo Credit-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर पर सितम
  • घर का बर्तन धो रहा था बंदर
  • बंदर का अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे

Bandar ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी कई सारे अनोखे वीडियो (Monkey Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bandar Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, कई बार जानवर ऐसी हरकत करते नजर आते हैं, जिसे देखकर कोई भी सोच में पड़ सकता है। इसी कड़ी में एक बंदर का काफी मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बर्तन धो रहा है। इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं, 'इस दुनिया में कुछ असंभव नहीं'। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आमतौर पर बंदर का स्वभाव शरारती होता है। अक्सर बंदर लोगों को परेशान करते नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कई बार बंदर के अंदाज को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको बंदर का अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। क्योंकि, बंदर कड़ी मेहनत कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर के आस-पास काफी सारे बर्तन रखे हैं। बेचारा आराम से बैठकर उन बर्तनों को धो रहा है। जिस तरह बंदर बर्तन को रगड़-रगड़ कर धो रहा है उसे देखकर यूजर्स की हंसी छूट रही है और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं।

मेहनती बंदर...

आप भी इस वीडियो को देखकर जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि ये बंदर तो काफी मेहनती है। बंदर का यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ram_maurya55555' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसकी घरवाली पक्का सरकारी नौकरी में है। एक ने लिखा, 'क्या भाभी जी घर पर नहीं हैं'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article