वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर के साथ मजे ले रही थी लड़की, हुआ ऐसा हाल देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:03 AM IST

Monkey Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़की के बाल को खींच रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है।

Image

बंदर ने तो खेल कर दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर को परेशान करना पड़ा भारी
  • बंदर ने जबरदस्त तरीके से लड़की के बाल खींचे
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Monkey Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे सबक सीखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो से बड़ी सीख भी मिलेगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने बिना वजह बंदर से मजे ले रही थी। फिर बंदर ने लड़की का ऐसा हाल किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं लड़की भी कभी इस तरह किसी और को परेशान नहीं करेगी।

ये तो हम सब जानते हैं बंदर काफी शरारती होता है। कभी किसी का सामान लेकर भाग जाता है, तो कभी खाने की चीजें लेकर फरार हो जाता है। ऐसे में लोग बंदर से काफी सावधान रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको बंदर का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Monkey Funny Video) में आप देख सकते हैं एक बंदर जाल के अंदर बंद है। तभी एक लड़की वहां पहुंचती है और उसे थप्पड़ मारकर परेशान करने लगती है। बंदर को ये चीज अच्छा नहीं लगता है और लड़की के बाल पकड़ कर उसे खींचने लगता है। लड़की बाल छुड़वाने की काफी कोशिश करती है, लेकिन बंदर बाल छोड़ने के लिए तैयार नहीं रहता है। फिर कुछ लोग लड़की की मदद करते है। काफी मशक्कत के बाद बंदर लड़की के बाल को छोड़ता है। देखें वीडियो...

बंदर को परेशान करना पड़ गया भारी

वीडियो देखकर जरूर आपको हंसी आ रही होगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr.rizvi6' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article