वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर और बच्चे के बीच जमकर चले लात-घूसे, फिर हुआ ऐसा धमाल...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 6, 2022, 11:26 AM IST

Bandar Aur Bacche Ki Ladai Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर और बच्चे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जमकर लड़ रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Image

बंदर और बच्चे के बीच मजेदार लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और बच्चे के बीच मजेदार लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़
  • वीडियो देख लोग लगा रहे हैं ठहाके

Bandar Aur Bacche Ki Ladai: सोशल मीडिया पर चटकदार चीजों का जमावड़ा लगा हुआ है। जिन्हें देखकर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। कभी हंसाने वाले मामले छाए रहते हैं, तो कभी चीजों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और जमकर चटकारे भी लेंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे और बंदर के बीच ऐसी लड़ाई हुई, जिसने लोगों का दिन बना दिया।

बंदर और बच्चे का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। दोनों जमकर शरारत भी करते हैं और लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही आनंद मिलने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं झाड़ियों के बीच एक बच्चा और बंदर के बीच जंग छिड़ चुकी है। दोनों काफी गुस्से में लग रहे हैं और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। बंदर भी बच्चे को मार रहा है और बच्चा भी बंदर को थप्पड़ जड़ रहा है। दोनों ना तो रुकने के लिए तैयार हैं और ना ही पीछे हटने के लिए। बस एक-दूसरे पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। देखें वीडियो...

मजेदार है लड़ाई का वीडियो

वीडियो देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। इतना ही नहीं दोनों की हरकत देखकर जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। इस मजेदार वीडियो को '1m_viral_reels' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों के बीच जमकर कुश्ती चल रहा है। किसी का कहना है कि दोनों ने माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि आखिर किसी चीज के लिए दोनों लड़ रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article