वायरल न्यूज़

Viral: बीच सड़क बकरे ने काटा ऐसा बवाल, उठा-उठाकर लोगों को पटकने लगा, दिन बना देगा वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 8, 2023, 10:06 AM IST

Bakre Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक बकरे ने ऐसा बवाल काटा, जिससे अलग ही माहौल बन गया। अब इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बकरे का तांडव, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरे ने काटा जमकर बवाल
  • बीच सड़क लोगों का किया बुरा हाल
  • वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

Bakre Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। इन वीडियो (Viral Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक बकरे का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

कई बार जानवर बीच सड़क लोगों को इस तरह परेशान करते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगते हैं। हालांकि, नजारा बेहद फनी होती है। इस वायरल वीडियो (Bakre Ka Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक बकरा अचानक बवाल काटने लगता है। पहले तो बकरा एक महिला को उठाकर पटकने लगता है। वहीं, एक शख्स जब महिला को बचाने के लिए आता है, तो बकरा उस पर भी हमला कर देता है। जिस तरह बकरा दोनों पर हमला करता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

मजेदार है बकरे का वीडियो

इस मजेदार वीडियो (Trending Video) को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sunita.pasi.712' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यहां भी विवोद छाया हुआ है'। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो आपको वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article