Baby Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उन वीडियो (Child Viral Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और मजे भी लेते हैं। इन दिनों बच्चों का एक वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें दो बच्चों की हरकत देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'क्या खुराफाती बच्चे हैं भाई'।
अक्सर लोग कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, क्योंकि उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता। बच्चे जो काम करते हैं, वो निस्वार्थ करते हैं। लेकिन, आजकल आपको बच्चे का ऐसा-ऐसा रूप देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। कई बार तो बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े भी घबरा जाते हैं। हालांकि, शरारती अंदाज से भी बच्चे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप दो बच्चों का ऐसा अंदाज देखेंगे, जिन्हें देखकर एक पल लिए घबराएंगें जरूर, लेकिन, बार-बार इस क्यूट वीडियो (Trending Video) को देखेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किचन के अंदर दो बच्चे बवाल काट रहे हैं। दोनों बारी-बारी से फ्रिज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिस जुगाड़ और अंदाज से दोनों फ्रिज पर चढ़ और उतर रहे हैं, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। देखें ये मजेदार वीडियो...
बच्चों ने काटा गदर
इस क्यूट वीडियो को देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे होंगे। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'nkanyezikubheka' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि खुराफाती बच्चों ने तो गदर मचा दिया। वहीं, कुछ का कहना है कि ये हैं देश के असली भविष्य। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
