Baba Vanga Predictions 2023 : नए साल की ऐसी भविष्यवाणियां जो बेहद डरावनी हैं। दुनिया के बहुत बड़े भविष्य वक्ता बाबा वेंगा ने 2023 के लिए हैरान करने वाली भविष्यवाणी अपनी मृत्यु से पहले कर दी थी। उन्होंने अपने निधन से पहले साल 5079 तक के लिए भविष्याणी की थीं जिनमें से अब तक अमेरिका का 9/11, ब्रेक्सिट समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई और 2023 के लिए उन्होंने जो भविष्य़ वाणियां की हैं उनसे पूरी दुनिया डरी हुई है। कुछ भविष्य़वाणियां वायरल हैं। बाबा की मानें तो 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा और एलियन धरती पर आएंगे।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
- पहली डरावनी भविष्यवाणी-तीसरा विश्व युद्ध। हकीकत- दुनिया के कई बड़े नेता विश्व युद्ध की आशंका जता चुके हैं ।
- दूसरी डरावनी भविष्यवाणी- परमाणु विस्फोट। हकीकत- रूस कई बार न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे चुका है ।
- तीसरी डरावनी भविष्यवाणी- विनाशक सौर तूफान। हकीकत- साइंटिस्ट ग्लोबल वॉर्मिंग से जोड़कर देख रहे हैं ।
- चौथी डरावनी भविष्यवाणी- वायोलॉजिकल वेपन से अटैक। हकीकत- रूस, चीन अमेरिका जैसे देश जैविक हथियार बनाने में जुटे ।
- पांचवी डरावनी भविष्यवाणी- न्यूक्लियर पावर प्लांट धमाका। हकीकत- यूक्रेन का जेपोरिजिया पावर प्लांट कभी भी फट सकता है ।
- छठी डरावनी भविष्यवाणी- अंधकार। हकीकत- रूसी हमलों के बाद यूक्रेन में बिजली ठप है
- सातवीं डरावनी भविष्यवाणी- पृथ्वी घूम जाएगी। हकीकत- परमाणु विस्फोट या विश्व युद्ध हुआ तो संभव
- आठवीं डरावनी भविष्यवाणी- त्रासदी और बीमारी। हकीकत- कोरोना का नया वेरिएंट चीन में लाखों जान ले चुका है ।
- नौवीं डरावनी भविष्यवाणी- दूसरे ग्रह का हमला। हकीकत- विश्लेषक इसे एलियन अटैक से जोड़कर देख रहे हैं ।
- दसवीं भविष्यवाणी- लैब में तैयार होगा बच्चा
कौन थी बाबा वेंगा ?
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में 1911 में हुआ। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई और 86 साल की उम्र में 1996 में उनका निधन हुआ। निधन से पहले साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की। US का 9/11, ब्रेग्जिट जैसी भविष्यवाणियां सही साबित हुईं। इनकी भविष्यवाणियों का वैदिक ज्योतिष से कोई संबंध नहीं है।
