जब विदेशी ने मंदिर में लगाए ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे, कैलास मंदिर का वीडियो हुआ सुपर वायरल
- Authored by: Monu Jha
- Updated Feb 1, 2026, 10:01 AM IST
ऑस्ट्रेलिया से आए डंकन मैकनॉट नाम का एक व्लॉगर का भारत यात्रा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलोरा गुफाओं के कैलास मंदिर में वह पूरे जोश के साथ “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाता है। उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी साथ में नारे लगाने लगते हैं।
जब विदेशी ने मंदिर में लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/duncan.mcnaught)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस व्लॉगर का नाम डंकन मैकनॉट है, जो ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आया है। भारत यात्रा के दौरान उसने एक ऐसा वीडियो बनाया, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में डंकन एक मंदिर में खड़ा नजर आता है। वहां वह पूरे जोश और खुशी के साथ “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाता है।
जैसे ही वह जोर से जयकारा लगाता है, वहां मौजूद लोग पहले तो थोड़ा चौंक जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए उसके साथ नारे लगाने लगते हैं।
डंकन वीडियो में कहता है, “मैं भारत में हूं और अभी आप यह देखिए।” इसके बाद वह जोर से “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” बोलता है। उसकी आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग भी उसी सुर में नारे लगाने लगते हैं। इस पल को देखकर लोग काफी खुश नजर आते हैं।
वीडियो पोस्ट में लिखा मजेदार कैप्शन
बता दें कि डंकन ने वीडियो पर मजेदार कैप्शन भी लिखा है –“Gora Ready for his Aadhar Card”, यानी गोरा अब आधार कार्ड के लिए तैयार है। यह लाइन लोगों को काफी पसंद आ रही है और कमेंट सेक्शन में लोग हंसी-मजाक के साथ तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र के प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं में बने कैलास मंदिर का है। यह मंदिर दुनिया भर में अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोग डंकन की सादगी और भारत के प्रति उसके प्यार की तारीफ कर रहे हैं। कोई उसे “दिल से भारतीय” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसे मेहमान भारत की खूबसूरती बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को duncan.mcnaught नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स जय श्रीराम और भारत माता की जय लिख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।