वायरल न्यूज़

Dance Video: महिला माइकल जैक्सन...देसी आंटी ने लगाए ऐसे ठुमके अंदाज पर फिदा हो गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 6, 2023, 04:00 PM IST

Aunty Ka Dance Video: एक देसी आंटी ने अनोखे अंदाज में डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि आंटी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग आंटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

आंटी का स्वैग (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटी का धांसू अंदाज
  • डांस से आंटी ने उड़ाय गर्दा
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Aunty Ka Dance Video: कई लोगों में डांस को लेकर काफी जुनून होता है। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग तो डांस से ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। डांस का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक आंटी का अंदाज देख लोग उनपर फिदा हो गए। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Dance Viral Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और आंटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो आंटी को महिला माइकल जैक्सन बता रहे हैं।

आज तक आपने कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। हो सकता है आप में से कुछ लोगों को डांस करना भी अच्छा लगता होगा और काफी धांसू अंदाज में डांस करते होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आंटी का अंदाज देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में महिलाएं डास कर रही हैं। सब लोग मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक आंटी अनोखे अंदाज में डांस करने लगती हैं। जिस तरह वो डांस कर रही हैं उसे देखकर लग रहा है जैसे उनपर माइकल जैक्सन का जुनून सवार है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखें वीडियो...

आंटी का धमाकेदार अंदाज

डांस वीडियो देखकर आपको भी जरूर झूमने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'everythingaboutnepal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है आंटी ने आग लगा दी। वहीं, कुछ का कहना है कि आंटी ने तो माहौल बना दिया। तो आपको आंटी का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article