वायरल न्यूज़

प्लास्टिक से बनाई जा रही नकली चीनी, VIDEO देखकर हैरान रह गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 27, 2024, 09:36 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि मशीन के जरिए प्लास्टिक की चीनी बनाई जा रही है। मगर इसी दावे की नेटिजन्स ने पोल खोलकर रख दी। लोगों ने खुद इसके पीछे की सच्चाई बताई है।

Image

दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कर चीनी बनाई जा रही है। (Photo/X.com)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को खूब पसंद आते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है कि इसने नेटिजन्स का दिमाग घुमा दिया है। दावा किया गया कि इसमें प्लास्टिक को पिघलाकर चीनी बनाई जा रही है। इसमें देखेंगे कि बड़ी मशीनें लगी हैं, जिसके जरिए चीनी जैसा कुछ बनाया जा रहा है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्लास्टिक से चीनी बनाने का दावा

एक्स पर @Modified_Hindu9 नाम के हैंडल से शेयर किए इस वीडियो में देखेंगे कि प्लास्टिक से नकली चीनी जैसी कुछ चीज बनाई जा रही है। शुरुआत में आपको तरल पदार्थ नजर आएगा, जिसे तेज आग पर पिघलाया गया है। फिर पिघली हुई प्लास्टिक को चीनी जैसे क्रिस्टल का आकार दिया जा रहा है। ये इतनी असली लगती है कि देखकर बता नहीं सकते हैं कि ये चीनी है या फिर कुछ और है। इसी वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'प्लास्टिक से बन रही नकली चीनी।'

नेटिन्स ने खोल दी दावे की पोल

हालांकि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा जैसे-जैसे वायरल होता है वैसे-वैसे सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ यूजर्स ने प्लास्टिक की चीनी को लेकर किए जा रहे दावे की पोल ही खोल दी। कई यूजर्स ने बताया कि प्लास्टिक को पिघलाकर चीनी ही नहीं बनाई जा रही है। बल्कि इससे प्लास्टिक का दाना बनाया जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि वो खुद इस को काम करता है और ये चीनी को लेकर किया गया दावा सही नहीं है।

देखिए वीडियो

ऐसे ही एक कमेंट में लिखा गया कि इसकी एक किलो की कीमत में दो किलो चीनी आ जाएगी। ऐसा कौन बेवकूफ होगा जो प्लास्टिक की चीनी बनाएगा। एक कमेंट में कहा गया कि ये चीनी नहीं बल्कि पॉलिमर है। इसे प्लास्टिक का दाना कह सकते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article