वायरल न्यूज़

Dance Video: अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ किया 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस, लोग बोले - काफी मजेदार है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 4, 2023, 06:24 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकन शख्स, भारतीय महिला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस किया है।

Image

अमेरिकन शख्स ने किया 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ किया डांस
  • 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस का यह वीडियो जमकर हो रहा वायरल
  • काफी मजेदार है डांस का यह वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कई सारी वीडियोज अपलोड की जाती है और काफी सारी वीडियोज वायरल (Viral Video) होती है। लेकिन इसमें से काफी कम ही जिन पर लोग अपना ध्यान आकर्षित करते हैं और उसे शेयर और लाइक करते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जो डांस का एक वीडियो है। ये खास इसलिए है कि इसमें एक अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ डांस किया है और वो भी भारत के टॉप व सबसे चर्चित गाने के पर।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है, जो दुनिया में अपना डंका बजा चुका है। ऐसे में इन दोनों के डांस स्टेप को देख आप भी मस्ती से झूम उठेंगे और शायद आपको इसका डांस स्टेप करने का मन भी करने लगे। ये इतना मजेदार और लाजवाब वीडियो है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

अमेरिकन शख्स ने किया 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वाह.. अब तो भारतीयों का डंका अमेरिका में भी बज रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनका डांस देखकर तो मजा ही आ गया। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ricky.pond' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article