Amazing Wedding Card: शादी में मेहमानों और रिश्तेदारों को बुलाने के लिए शादी का कार्ड (Wedding Card) भिजवाया जाता है। इन दिनों बहुत ही मंहगे और शानदार शादी का कार्ड देने का चलन है। कुछ लोग अपनी हैसियत के हिसाब सस्ता शादी का कार्ड छपवाते हैं। वहीं, कुछ लोग शादी के कार्ड पर ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। इन दिनों शादी के एक अनोखे कार्ड का वीडियो सामने आया है। इस कार्ड के भीतर जो था, उसे देखकर एक तरह से रिश्तेदारों की किस्मत खुल गई।
कार्ड को खोलने के बाद खुश हो गए रिश्तेदार
इस कार्ड को खोलने के बाद मेहमान मन प्रसन्न हो गए। आपने अक्सर देखा होगा कि आजकल लोग शादी के कार्ड के साथ ड्राई फ्रूट्स भी रख देते हैं। हालांकि, इस दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड में ड्राई फ्रूट्स तो रखा ही, साथ ही दारू की एक बोतल भी रख दी। जब रिश्तेदारों ने यह कार्ड खोला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शायद ही आपने पहले ऐसा कार्ड देखा होगा, जिसके अंदर लिकर की बोतल भी रहे। सोशल मीडिया पर इस शादी के कार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जब एक रिश्तेदार के घर यह शादी का कार्ड (Wedding Card) पहुंचा तो उसने भारी-भरकम कार्ड खोलने के लिए अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग ऑन कर ली। इसके बाद जैसे ही उसने कार्ड खोला। वह उत्साह से भर उठा। कार्ड खोलते ही सबसे पहले तीन लीफ दिखे। इसमें दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी का मेन्य आदि लिखे हुए थे। इसके बाद शख्स ने जैसे ही कार्ड तीनों लीफ हटाए तो अंदर का नजारा देखकर खुश हो गया। अंदर शराब की एक छोटी सी बोतल रखी हुई थी। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी थे। शादी के कार्ड का वीडियो school.days__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
