वायरल न्यूज़

बड़ी गाड़ियों से हमेशा बनाकर रखें दूरी.. वरना हो सकता है बुरा परिणाम, Video देखकर कांप उठेंगे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि कार उस ट्रक से एक तरह से सटकर चल रही है। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक ट्रक चालक अपनी गाड़ी को पीछे करने लगता है। दरअसल, आगे से एक और गाड़ी आ रही होती है और ट्रक चालक को मजबूरन अपनी गाड़ी को पीछे करना पड़ता है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि क्यों बड़ी गाड़ी के पीछे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। यह वीडियो आपके होश तो उड़ाएगा ही, इसके साथ ही आपकी रूह भी कंपा देगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि किसी पहाड़ी इलाके में एक सड़क पर ट्रक जा रहा है। इस ट्रक के पीछे एक लग्जरी कार भी चलती नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि कार उस ट्रक के बिल्कुल पीछे लगी हुई है।

वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

आप देख पाएंगे कि कार उस ट्रक से एक तरह से सटकर चल रही है। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक ट्रक चालक अपनी गाड़ी को पीछे करने लगता है। दरअसल, आगे से एक और गाड़ी आ रही होती है और ट्रक चालक को मजबूरन अपनी गाड़ी को पीछे करना पड़ता है। इसके बाद वह जैसे ही थोड़ा पीछे होता है, पीछे चल रही लग्जरी कार उसकी चपेट में आ जाती है। देखें शॉकिंग वीडियो-

आप देख पाएंगे कि कार उस ट्रक की चपेट में बुरी तरह से आ जाती है। यहां तक कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कार चालक अपनी जान बचा ले जाता है। हालांकि, उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है। वीडियो में दिख रहा यह खौफनाक हादसा आपका दिल दहला देगा। इस वीडियो को एक्स पर @Manas___05 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ऐसा है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article