वायरल न्यूज़

सावधान: अगर आप लगातार करते रहे 'वर्क फ्रॉम होम', मरियल जानवरों की तरह हो जाएगा शरीर!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 18, 2023, 10:45 AM IST

Work From Home Side Effect: फर्नीचर कम्पनी ने वर्क फ्रॉम होम के साइड इफेक्ट पर कुछ 3-डी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर आपका सिर चकरा जायेगा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वर्क फ्रॉम होम की वजह से महिला की पीठ कुबड़ी, आंखें सूजी हुई और हाथ पंजों की तरह हो गए हैं।

Image

वर्क फ्रॉम होम से ऐसे हो जाएगा शरीर (फोटो साभार- Furniture At Work)

KEY HIGHLIGHTS
  • कर रहें है वर्क फ्रॉम होम तो हो जाए सावधान
  • वर्क फ्रॉम होम करने वाले भविष्य में दिख सकते हैं ऐसे
  • कुबड़ी पीठ, सूजी हुई आंख, पंजों की तरह होंगे हाथ

Work From Home Side Effect: कोविड आने के बाद से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम (work from home) के मॉडयूल पर शिफ्ट हो गये थे। दरअसल, कोविड की वजह से ऑफिस न आ पाने की असर्मथता थी। लेकिन अब जबकि कोविड खत्म हो गया है तो भी ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करवा रही हैं। दरअसल, कंपनियों को इसमें ज्यादा फायदा नजर आ रहा है। वर्क फ्रॉम होम की वजह से काम तो पूरा हो ही रहा है, इसके साथ ही ऑफिस का खर्च भी बच जा रहा है।

वर्क फ्रॉम होम की वजह से शरीर पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

हालांकि, वर्क फ्रॉम होम कल्चर देखने और सुनने में जितना अच्छा और आसान लगता है। यह लोगों के जीवन पर उतना ही बुरा असर डाल रहा है।यूके की फर्नीचर कम्पनी ने वर्क फ्रॉम होम के साइड इफेक्ट पर कुछ 3-डी तस्वीरें शेयर की है। उन अतरंगी तस्वीरों को देखकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे। कंपनी ने एक मॉडल की कुछ 3-डी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वर्क फ्रॉम होम की वजह से शरीर पर पड़ने वाले कारणों पर फोटोशूट करावाया गया है। यह फोटोशूट देखकर आपका सिर चकरा जायेगा।

फोटोशूट में आप वर्क फ्रॉम होम की वजह से शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देख सकते हैं। तस्वीरों में आपको साफतौर पर नजर आ जाएगा कि एक महिला बेड पर बैठकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है। जिस तरह वह झुककर टकटकी लगाए लैपटॉप में देख रही है। उससे आपको अपने वर्क फ्रॉम होम के दिन याद आ जाएंगे। फोटो में महिला के बेड पर फास्ट फूड भी रखा दिख रहा है। इन तस्वीरों में मॉडल की कुबड़ी पीठ, सूजी हुई आंख और पंजों की तरह हाथ आसानी से देखा जा सकता है। उसकी ऐसी हालत ऑफिस के सही सेटअप में काम नहीं करने की वजह से हुई है।

हर तीन में से एक इंसान हो जायेगा कुबड़ा

फर्नीचर कंपनी ने लीड्स विश्नविद्यालय (University of Leads) के अनुसंधान में पाया कि हर तीन में से एक इंसान जो घर से काम कर रहा है उसके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण समर्पित कार्यक्षेत्र का अभाव है। विशेषज्ञों ने खुलासा किया कि वर्ष 2100 के दौरान घर से काम करने वाले कैसे दिखेंगे। कंपनी ने बताया कि विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान और कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करके उन्होंने ये तस्वीरें बनाई हैं। इस रिसर्च में सामने आया है कि लगातार घर से काम करने के कारण हर तीन में से एक इंसान कुबड़ा हो जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article