वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: लड़की की आंख में गिरा तिनका तो क्या करने लगी महिला, देखकर दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 16, 2024, 07:26 AM IST

Ajab Gajab Video: वायरल हो रहे इस अजब गजब वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक महिला आंख से तिनका निकालने के लिए एक अजीब परंपरा का पालन करती है। महिला लड़की की आंख में अपनी जीभ घुसा देती है।

Image

हैरान कर देगा आंख साफ करने का ऐसा तरीका। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंख साफ करने की अजीब परंपरा
  • महिला ने जीभ से की आंख साफ
  • नजारा देखकर हिल जाएंगे आज

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया की अजब गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर बहुत हंसी आती है तो कई बार दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना अजीब और खराब है कि इसे देखकर शायद आपको घिन आ जाएगी। वीडियो में एक महिला अजीब परंपरा का पालन करती नजर आती है। इसमें देखेंगे कि महिला अपनी जीभ से लड़की की आंख से तिनका निकाल रही है।

लड़की की आंख में गिर गया था तिनका

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की की आंख में तिनका गिर गया। काफी कोशिश के बाद भी लड़की आंख में गिरा तिनका नहीं निकाल पाई। इसके बाद लड़की एक ऐसी महिला के पास पहुंची जो अजीब तरह से आंख साफ करती है। इसमें देखेंगे कि महिला लड़की की आंख साफ करने के लिए अपनी जीभ का इस्तेमाल करती है। वो अपनी जीभ को लड़की की आंख के चारों तरफ घुमाती है और तिनके को निकालने की कोशिश करती है। थोड़ी ही देर में महिला ने तिनका आंख से निकाल दिया। मगर महिला के इस तरीके पर नेटिजन्स जरूर हैरान रह गए। आंख से तिनका निकालने का ऐसा तरीका लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अजीब तरीके से आंख से तिनका निकालने वाली इस महिला का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर hyperbrainrot नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article