वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 14500 फीट की ऊंचाई से धरती पर गिरी महिला, चीटियों की वजह से बच पाई जिंदगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 2, 2023, 05:40 PM IST

Ajab Gajab News: आप सोच सकते हैं कि कैसे महिला 14500 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी भूसा-भूसा नहीं हुई। दरअसल, इस महिला के लिए चींटियां देवदूत बनकर सामने आईं। महिला गिरी चीटियों के टीले पर थी और उसे चीटियों ने काट खाया था।

Image

Ajab Gajab: 14500 फीट की ऊंचाई से धरती पर गिरी महिला, चीटियों की वजह से बच पाई जिंदगी

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारे चमत्कार होते हैं। कुछ चमत्कार ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कार के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको सोचकर ही हैरानी होगी कि कोई महिला 14500 फीट की ऊंचाई से गिरती है और जिंदा बच जाती है। आप सोच सकते हैं कि कैसे वह महिला इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी भूसा-भूसा नहीं हुई। यह घटना साल 1999 की है।

चीटियों ने बचाई महिला की जान

हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं। वह महिला 14,500 फीट की ऊंचाई से आसमान से गिरती है। इसके बाद भी जीवित बच जाती है। यह महिला अमेरिकी की पूर्व स्काइडाइवर जोआन मरे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह महिला चीटियों की वजह से जिंदा बच पाई। अगर गिरने के बाद सैकड़ों चीटियां महिला को नहीं काटतीं तो उसकी जान बच नहीं सकती थी। इस महिला के लिए चींटियां देवदूत बनकर सामने आईं। महिला गिरी भी चीटियों के टीले पर थी।

रिपोर्ट के अनुसार, जोआन मरे साउथ कैरोलिना के चेस्टर काउमंटी में छलांग लगाती हैं। छलांग के बाद उनका मेन पैराशूट खुलता नहीं है, सिर्फ रिजर्व पैराशूट ही खुल पाता है। इसके बाद भी वह 80 मील प्रति घंटा की रफ्तार से धरती पर गिरती हैं। वह चींटियों के टीले पर गिरती हैं और इस दौरान उनकी सांसें फूल रही थीं। चींटियां जोआन मरे को दो सौ से अधिक बार काटती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि चींटियों के जहरीले डंकों ने जोआन का दिल झकझोर दिया था। इस कारण वह लगातार धड़क रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी जान बच पाई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article