Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इन्फ्लुएंसर्स के कई प्रकार कॉन्टेंट आपने देखे होंगे, जिससे वे लखपति बन चुके हैं। हालांकि उसमें कई ऐसे भी होते हैं जो करोड़ों में भी कमा रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक महिला के पैसे कमाने का तरीका सुनकर नेटिजन्स हैरान हैं। दरअसल, पैसे कमाने ने के लिए महिला ने अनोखा तरीका अपनाया है, जिसके सहारे अब वो लाखों की मालकिन बन चुकी है। आप सोच रहे होंगे कि, ऐस वो महिला क्या कर रही है जो इसका भी जवाब हम आपको दे देते हैं। कंटेंट क्रिएटर अमेलिया बताती हैं कि वे अपने पैरों की तस्वीरों से ढेर सारा पैसा कमाती हैं और एक महीने में उनकी 5 लाख तक की इनकम आराम से हो जाती है।
पैर से कैसे होती है कमाई
लंदन निवासी 28 वर्षीय अमेलिया ने खुलासा करते हुए कहा है कि, वे सोशल मीडिया और अपनी प्राइवेट वेबसाइट पर अपने ही पैरों की तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके साथ ही वे पैरों की देखभाल के टिप्स भी साझा करती हैं जो लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि हजारों लोग उनके टिप्स को फॉलो करते हैं। इसके अलावा कॉन्टेंट क्रिएटर अमेलिया अपने पैरों की उंगलियों को भी फ्रेश बनाए रखने के टिप्स देती हैं। अमेलिया ने बताया है कि, जो लोग अपने पैरों की देखभाल करना पसंद करते हैं वे उनके टिप्स के एवज में उन्हें पेमेंट करते हैं।
इस वेबसाइट पर लोग करते हैं विजिट
डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में अमेलिया बताती हैं कि, वे funwithfeet नाम से एक वेबसाइट चलाती हैं जिस पर वे कॉन्टेंट शेयर करती हैं। उन्हें हाल ही में इसका आइडिया आया था। बाद में वे इसी रास्ते पर चल पड़ीं। इसी वेबसाइट पर उनके कस्टमर विजिट करते हैं और उनसे टिप्स लेते हैं। जिन्हें फायदा होता है वे इस बात की जानकारी भी उन्हें देते हैं।
प्रति महीने पांच लाख की कमाई
अमेलिया का कहना है कि, छह महीने से कम समय में वे लखपति बन चुकी हैं। चूंकि उनका कॉन्टेंट बेहद अलग है। वे बेवजह पैरों की फोटो शेयर नहीं करती हैं। वो अच्छी तरह से जानती हैं कि उनके फैन्स को क्या चाहिए। इसलिए वे उनके लिए उपयोगी टिप्स ही उनसे शेयर करती हैं। यही वजह है कि उनके फॉलोवर्स बार-बार वेबसाइट पर आते हैं और इससे वे हर महीने करीब £5,000 (5.21 लाख रुपये) कमा लेती हैं।
पहले नर्स थीं अमेलिया
अमेलिया ने इस बात की पुष्टि खुद की कि इससे पहले वे नर्स थीं, तब वे लगभग £2,000 (2.08 लाख रुपये) ही कमाती थीं। उनका कहना है कि, वे जो करती हैं वो एक्सपीरिएंस के आधार पर करती हैं। नर्स रहने के दौरान वे कंटेट क्रिएट करती थीं, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि अपने कॉन्टेंट को और रिच करके वे फुल टाइम कॉन्टेंट क्रिएटर बन सकती हैं। वहीं, उन्होंने ये भी बताया है कि, नर्स रहते हुए उनकी सैलरी कम थी और ज्यादा कमाने के लिए उन्हें ओवरटाइम भी करना पड़ता था। अब वे पैरों का पेडीक्योर और मालिश कराने के बाद वेबसाइट पर उसके प्रभाव के बारे में बताती हैं, जो लोग काफी पसंद करते हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
