Ajab Gajab: इस धरती पर एक से एक जीव-जंतु मौजूद हैं। कुछ जीव इतने खतरनाक होते हैं कि उनके नाम से ही लोग कांपने लगते हैं। वहीं, कुछ काफी शांत स्वभाव के होते हैं और इंसान उनके साथ रहना भी पसंद करते हैं। जबकि, कुछ जीवों से लोग तो पूरी तरह से दूरी बनाकर रखते हैं। इसमें सांप का नाम भी आता है। ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, कैसे हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? इसी कड़ी में आज हम दो सांपों किंग कोबरा और अजगर (King Cobra Vs Python) के बारे में बात करेंगे कि दोनों में कौन ज्यादा ताकतवर और खतरनाक होता है। क्योंकि, आप में से ज्यादातर लोगों को इसके बारे में अंदाजा नहीं होगा।
पूरी दुनिया में 35 सौ से करीब 4 हजार सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप काफी जहरीले होते हैं और उनके काटने से तुरंत मौत तक हो सकती है। वहीं, कुछ सांप ऐसे भी होते हैं, जिनके काटने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर जहरीले सांप की बात हो और किंग कोबरा का नाम ना आए, ऐसा तो हो नहीं सकता। लेकिन, क्या आप जानते हैं किंग कोबरा और अजगर में कौन ज्यादा ताकतवर है? किंग कोबरा के पास शक्तिशाली जहर है, जो पलभर में किसी का काम तमाम कर सकता है। वहीं, अजगर के पास शिकार को जकड़ने की ताकत है। लंबाई की बात करें तो किंग कोबरा 22 फीट तक का देखने को मिल सकता है। जबकि, अजगर 25 फीट तक लंबा हो सकता है।

कौन है ज्यादा ताकतवर (तस्वीर साभार- @istock)
किंग कोबरा VS अजगर
वहीं, किंग कोबरा गति के मामले में अजगर को मात दे सकता है। जानकारी के मुताबिक, किंग कोबरा 12 मीट प्रति घंटे से भागता है। जबकि, अजगर एक मील प्रति घंटे से भागता है। अगर दोनों के बीच लड़ाई हो, तो दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ सकते हैं। किंग कोबरा जगह से अजगर को मार सकता है। जबकि, अजगर किंग कोबरा को जकड़कर शिकार बना सकता है। तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कौन किस पर भारी है।
